Peshawar में FC मुख्यालय पर आत्मघाती हमला, विस्फोट और फायरिंग में 3 जवान और 3 आतंकी मारे गए

पेशावर में FC मुख्यालय पर आत्मघाती हमला, विस्फोट और फायरिंग में 3 जवान शहीद और 3 आतंकी मारे गए। TTP पर संदेह, सुरक्षा बलों ने बड़ा ऑपरेशन चलाया।

पाकिस्तान के Peshawar शहर में सोमवार सुबह फ्रंटियर कॉन्स्टेबुलरी (FC) के मुख्यालय पर एक बड़ा आतंकवादी हमला हुआ. इस हमले में आत्मघाती विस्फोट और भारी फायरिंग की पुष्टि हुई है. घटना में तीन FC जवान मारे गए, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं. सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकवादियों को मार गिराया.

कैसे हुआ हमला?

हमला सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ, जब एक आत्मघाती हमलावर ने FC मुख्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर खुद को विस्फोट से उड़ा लिया.

धमाके के तुरंत बाद दो अन्य आतंकवादी परिसर में घुसने की कोशिश में फायरिंग करते हुए आगे बढ़े. सुरक्षा बलों ने दोनों को मुठभेड़ में मार गिराया. हमले के बाद पूरे कैंट क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने घेरा डालकर क्लियरेंस ऑपरेशन चलाया.

किसने किया हमला?

अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पाकिस्तान के सुरक्षा अधिकारियों ने शुरुआती संदेह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) पर जताया है, जो हाल के महीनों में कई बड़े हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है.

2 thoughts on “Peshawar में FC मुख्यालय पर आत्मघाती हमला, विस्फोट और फायरिंग में 3 जवान और 3 आतंकी मारे गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *