इजराइल के एयरस्ट्राइक से Lebanon का ऐन अल-हिल्वेह शरणार्थी कैंप दहला, 13 लोगों की मौत
दक्षिणी लेबनान के सिदोन शहर स्थित ऐन अल-हिल्वेह (Ein al-Hilweh) फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर के पास इजराइल ने मंगलवार देर रात एक बड़ा हवाई हमला किया, जिसमें कम से कम 11 से 13 लोगों की मौत हो गई. कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
कैसे हुआ हमला?
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हमला ड्रोन से किया गया और निशाना एक कार थी, जो शिविर के अंदर एक मस्जिद के पास खड़ी थी. विस्फोट इतना तेज था कि आसपास खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए. कई दुकानों और घरों को नुकसान पहुँचा.
इजराइल का दावा
इजराइली सेना ने बयान जारी कर कहा कि यह कार्रवाई “आत्मरक्षा” में की गई. सेना के अनुसार, निशाना हमास का ट्रेनिंग और ऑपरेशनल कमांड सेंटर था.
इज़राइल का आरोप है कि यह सेंटर लेबनान की जमीन से इज़राइल पर हमले की तैयारी कर रहा था.
हमास और हिज़बुल्लाह का पलटवार

हमले के तुरंत बाद हमास ने इज़राइल के दावों को खारिज करते हुए कहा कि जिस स्थान पर हमला हुआ वह कोई ट्रेनिंग सेंटर नहीं बल्कि एक सामान्य ‘स्पोर्ट्स ग्राउंड’ था. हमास ने इसे “निर्दोष नागरिकों पर जानबूझकर किया गया हमला” बताया.
हिज़बुल्लाह ने भी बयान जारी कर कहा कि यह हमला “लेबनान की संप्रभुता का सीधा उल्लंघन” है और इसका जवाब समय आने पर दिया जाएगा.
ऐन अल-हिल्वेह लेबनान का सबसे बड़ा और सबसे घनी आबादी वाला फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविर है.
क्षेत्रीय तनाव फिर बढ़ा
पिछले साल के इज़राइल–हिज़बुल्लाह युद्ध के बाद से सीमा पर लगातार तनाव बना हुआ है. यह हमला हाल के महीनों में लेबनान में हुआ सबसे घातक हमला माना जा रहा है.
विशेषज्ञों का कहना है कि इस घटना से लेबनान-इज़राइल सीमा पर संघर्ष और भड़क सकता है.
Alright, video poker fans! Videopokervn seems like a decent spot. Selection is alright, layouts clean. Just need to get some luck. Try your hand at video poker.