Hong Kong के Tai Po में ऊँची इमारतों में लगी आग से भारी तबाही, कई लोगों की मौत
Hong Kong के Tai Po जिले के Wang Fuk Court आवासीय परिसर में बुधवार को लगी भीषण आग ने पूरे शहर को दहला दिया. दोपहर बाद शुरू हुई इस आग ने कुछ ही मिनटों में कई ऊँची इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कम से कम 13 लोगों की मौत और कई लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की पुष्टि हुई है. यह आग हाल के वर्षों में शहर की सबसे भयावह घटनाओं में से एक मानी जा रही है.
Hong Kong में कैसे शुरू हुई आग?
स्थानीय समयानुसार 2:51 PM पर फायर सर्विसेज को पहली कॉल मिली. थोड़ी ही देर में आग की तीव्रता इतनी बढ़ गई कि इसे तेजी से No. 5 Alarm Fire घोषित कर दिया गया—जो हांगकांग में आग की सबसे ऊँची चेतावनी श्रेणी है.

बचाव अभियान: दमकलकर्मियों की कड़ी चुनौती
- धुआँ और तेज लपटों के कारण ऊपरी फ्लोर तक पहुँचना बेहद कठिन रहा.
- कई निवासियों को सीढ़ियों व खिड़कियों से बचाव उपकरणों के जरिए निकाला गया.
- एक दमकलकर्मी भी बचाव कार्यों के दौरान गंभीर रूप से घायल हुआ.
- राहत दलों ने आस-पास की सड़कों को बंद कर एंबुलेंस और फायर ट्रकों के लिए रास्ता खाली किया.
अधिकारियों के अनुसार रात तक राहत कार्य जारी रहे और फंसे लोगों की खोज की गई.
भारी मानवीय क्षति

विभिन्न रिपोर्टों के मुताबिक, अभीतक कम से कम 13 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. कई निवासी गंभीर रूप से झुलस गुए है, जिन्हें शहर के प्रमुख अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. वहीं कुछ परिवार अपने प्रियजनों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं, जिससे चिंता बढ़ गई है. कई मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए, और सैकड़ों लोग बेघर हो सकते हैं.
एक स्थानीय निवासी ने मीडिया को बताया,
“हमने ऐसा भयावह दृश्य कभी नहीं देखा… पूरा ब्लॉक आग से घिरा था.”
सरकार सतर्क, जांच के आदेश
हांगकांग सरकार ने घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए है. प्रभावित परिवारों के लिए आपात सहायता की घोषणा की है.
फायर सर्विसेज विभाग ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए बिल्डिंग निरीक्षण और सेफ्टी प्रोटोकॉल को और सख्त करने की आवश्यकता है.
Tai Po की यह त्रासदी हांगकांग में नागरिक सुरक्षा, निर्माण मानकों और आपातकालीन तैयारी पर नई बहस छेड़ गई है. जिन लोगों ने अपना घर और परिजन खोए हैं, उनके लिए यह अगले कई वर्षों तक दर्दनाक याद बनकर रहेगी.
88clbapp… another app to try out. Easy to instal and start to play some games, hope it’s good like what I expected: 88clbapp