California में खौफनाक गोलीबारी, 4 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
अमेरिका के California राज्य में बीते 29 नवंबर की रात गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे देश को हिला दिया. Stockton, California और North Carolina के Wilson में हुई इन फायरिंग में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए. पुलिस सभी घटनाओं की जांच को “हाई-प्रायोरिटी केस” मानकर आगे बढ़ा रही है.
स्टॉकटन के Lucile Avenue स्थित एक आवासीय क्षेत्र में एक फैमिली गेदरिंग के दौरान अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चल गईं, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई . जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गए. पुलिस को घटना “टारगेटेड अटैक” लग रही है.
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, जब परिवार के सदस्य एक समारोह के लिए इकट्ठा हुए थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस के पहुँचते-पहुँचते कई लोग खून से लथपथ गिर चुके थे.
पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और संदिग्धों की तलाश जारी है. शुरुआती रिपोर्टों में मृतकों व घायलों की संख्या कम बताई गई थी, लेकिन बाद में अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने पुष्टि की कि घटना काफी बड़ी थी.
Stockton की घटना के कुछ ही समय बाद उत्तरी कैरोलीना के Wilson शहर में एक और गोलीबारी की सूचना मिली. विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुरुष की मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि यह घटना घरेलू विवाद या व्यक्तिगत झगड़े से जुड़ी हो सकती है, लेकिन जांच अभी जारी है.
California की घटना के बाद अमेरिका में गन हिंसा पर फिर खड़ा हुआ सवाल
इन दोनों घटनाओं ने अमेरिका में फिर से एक बार गन वायलेंस को लेकर बहस तेज कर दी है. पारिवारिक समारोह, मोटल, सार्वजनिक जगह, कहीं भी गोलीबारी का जोखिम बढ़ता जा रहा है.
विशेषज्ञों का कहना है कि आसान हथियार उपलब्धता और बढ़ती हिंसा की घटनाएँ देश के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी हैं.
एक ही दिन में दो गोलीबारी की घटनाओं ने कैलिफोर्निया और नॉर्थ कैरोलाइना को दहला दिया है. फिलहाल दोनों मामलों की जांच जारी है और जैसे-जैसे अपडेट आएँगे, स्थिति और साफ होगी.
A5 game? Yeah, I’ve heard some whispers around the gaming community. Might be worth a look to see what the fuss is about. Worth a punt, just be smart and responsible at a5 game!